ऊन्टालड़ में शराब ठेके के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन, दुकान बंद करने पर बनी सहमति
#बीदासर के ग्राम ऊन्टालड़ में नशामुक्त गांव की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शराब ठेके के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वैध व अवैध शराब बिक्री से युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण धरने पर बैठे। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन और अनुज्ञाधारी तिलोक सिंह से वार्ता के बाद सहमति बनी कि शुक्रवार को सरपंच के लेटरपैड पर दुकान बंद करने की मांग भेजी जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।