पीरटांड़ में झारखंडी सोच न्यूज़ कार्यालय का उद्घाटन, कई गणमान्य लोग हुए शामिल ।
पीरटांड़, गिरिडीह। खरपोका मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के सामने Jharkhandi Soch न्यूज़ एवं डिजिटल मीडिया कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डुमरी एसडीपीओ आविद खान, खुखरा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मुख्य संपादक इमामुल अंसारी एवं पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि संस्थान निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।