उदयपुर के गांव कुकमसेरी, के रहने वाले निवासी सिपाही अनिल का 23 अगस्त को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन
Kullu Times
सिलीगुड़ी में तैनात असम रेजिमेंट के सिपाही अनिल का आकस्मिक निधन, उदयपुर के गांव कुकमसेरी, के रहने वाले निवासी सिपाही अनिल, सुपुत्र स्वर्गीय हरिदास, का 23 अगस्त को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। सिपाही अनिल भारतीय सेना की असम रेजिमेंट में सेवारत थे और वर्तमान में सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल में तैनात थे।परिजनों के अनुसार उनका पार्थिव शरीर आज शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
सिपाही अनिल अपने पीछे अपनी वृद्ध माता बीबी तथा दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Kullu, Kullu | Aug 26, 2026