
बाबा निजामी का चार दिवसीय उर्स संपन्न, रंग की महफिल में गूंजे सूफियाना कलाम 🕌
हजारों अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी
मौदहा (हमीरपुर)। ग्राम कम्हरिया स्थित हजरत बाबा निजामी की दरगाह पर आयोजित चार दिवसीय सालाना उर्स बुधवार को बड़े कुल की फातिहा और रंग की महफिल के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन दरगाह परिसर में हजारों अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। जायरीनों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी।
सूफी संत हजरत हकीम अब्दुल्ला शाह बाबा निजामी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स रविवार से शुरू हुआ था। पहले दिन ऑल इंडिया नातिया मुशायरा आयोजित हुआ, जबकि दूसरे दिन कुरानख्वानी, फातिहा, लंगर, चादरपोशी और महफिल-ए-सिमां का आयोजन किया गया। मंगलवार को भी धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा।
बुधवार को बड़े कुल की फातिहा के बाद रंग की महफिल सजी, जिसमें कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। खानकाह मुख्तारिया निजामिया हुसैनगंज सहित विभिन्न स्थानों पर जायरीनों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई।
उर्स के दौरान भारी भीड़ के चलते मार्ग पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम भी लगा था, जिसे पुलिस और मेला कमेटी ने यातायात व्यवस्था संभालकर सुचारु कराया। सज्जादानशीन हाफिज वली मोहम्मद निजामी और हाफिज लाल मोहम्मद निजामी ने सभी जायरीनों की सलामती की दुआ की। उर्स संपन्न होने के बाद भी मेले में दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटती रही।
🙏 आप भी मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ करें।
👍 खबर पसंद आए तो लाइक करें।
🔄 ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
💬 अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में दें।
📲 स्थानीय खबरों के लिए Rath Times को फॉलो जरूर करें।
#BabaNizami #Urs #Maudaha #Hamirpur #RathTimes
Rath, Hamirpur | Oct 22, 2026