देवसर क्षेत्र के अंतर्गत सरौधा मे तेज आंधी-तूफान से हाईटेंशन विद्युत टावर गिरा, बड़ा हादसा टला
सिंगरौली। जिले के देवसर क्षेत्र अंतर्गत सरौंधा गांव में तेज आंधी-तूफान के चलते 220 केवी का विद्युत टावर गिर गया। यह टावर लूली देवी मंदिर के समीप स्थित बताया जा रहा है, जो सर्फ़जीत सिंह के घर के पास खेत में जा गिरा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज हवा और खराब मौसम के कारण अचानक विद्युत टावर गिरने की घटना हुई। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि टावर गिरने से क्षेत्र में लोगों के बीच कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए !