
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के मूंडाखेड़ा गांव में लगातार बारिश के बीच मस्जिद की बाउंड्रीवाल ढहने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में 6 लोग दब गए, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। खुर्जा CO शोभित कुमार अत्री ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और घायलों की हालत फिलहाल सामान्य है।
छह लोग मलबे में दबे
जानकारी के मुताबिक छह लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि चार घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। इस तरह से मृतकों की संख्या तीन हो गई है। वहीं बाकी के तीन घायलों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से मस्जिद की बाउंड्रीवॉल गिरने से यह हादसा हुआ।
तीन लोगों की मौत
घटना की जानकारी देते हुए खुर्जा के CO शोभित कुमार अत्री ने बताया, "थाना खुर्जा नगर के ग्राम मूंडाखेड़ा में दीवार गिरने की एक दुर्घटना हुई थी। इसमें कुल 6 लोग मलबे की नीचे दब गए थे, जिसमें से दो लोगों की शुरूआत में ही मृत्यु हो गई थी। 4 अन्य लोग घायल थे, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था, जिसमें से एक अन्य महिला की मृत्यु में हो गई है। घटना में कुल 3 लोगों की मृत्यु हो गई है, अन्य की स्थिति सामान्य है।"
#Bulandshahr #UttarPradesh #Rain #Mosque #Accident #BreakingNews #UPNews