⚡ दरवाजा खोलते ही लगा करंट, युवक की मौके पर मौत अमरकंटक। नगर परिषद अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 14 स्थित टिकरी टोला में बुधवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्र पिटानिया पिता इंद्रपाल पिटानिया के रूप में हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर के एक कमरे से दूसरे कमरे में रोशनी के लिए विद्युत तार दरवाजे के रास्ते से ले जाया गया था। बताया गया कि दरवाजा बंद होने के दौरान तार क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे लोहे के दरवाजे में विद्युत प्रवाह होने की स्थिति बन गई।
बुधवार 30 सितंबर को दोपहर करीब 2:34 बजे राजेंद्र पिटानिया दरवाजा खोलने पहुंचे। इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मृतक के बड़े भाई राजेश पिटानिया ने थाना अमरकंटक में दी। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 41/26 के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
#अमरकंटक #अनूपपुर #करंटहादसा #मध्यप्रदेश #BSP24News