
बेलसंड विधायक अमित कुमार के जन्मदिन पर युवा कारोबारी पुरुषोत्तम कुमार ने की मुलाकात, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
सीतामढ़ी/ शिवहर- जिले के बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित कुमार राणु के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित कुमार राणु के जन्मदिन के अवसर पर शहर के जाने-माने युवा कारोबारी श्री पुरुषोत्तम कुमार ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान युवा कारोबारी पुरुषोत्तम कुमार ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
मुलाकात के दौरान पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि विधायक अमित कुमार जी एक युवा और ऊर्जावान जनप्रतिनिधि हैं, जिनके नेतृत्व में बेलसंड विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। वे हमेशा युवाओं और व्यापारियों की आवाज बनकर सदन से लेकर सड़क तक कार्य करते हैं।
वहीं इस स्नेह भरी मुलाकात पर विधायक अमित कुमार ने भी युवा कारोबारी पुरुषोत्तम कुमार का आभार व्यक्त किया और कहा कि क्षेत्र के युवाओं और व्यवसायियों का साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
*भारतवर्ष लाइव न्यूज नेटवर्क संवाददाता मो० दानिस ख़ान*