नॉएडा विधायक पंकज सिंह जी को आज एक्टिव सिटीजन टीम ने नॉएडा प्राधिकरण द्वारा निजी अस्पतालों के लिए बोली पर निकली गई स्कीम को निरस्त कर प्राधिकरण निर्मित सरकारी अस्पताल बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा। वर्तमान में नॉएडा प्राधिकरण ने निजी संस्थाओं को बोली के माध्यम से अस्पताल आवंटन की स्कीम निकाली है जबकि पहले से ही अनुपात के हिसाब से नॉएडा में निजी 95% एवं सरकारी अस्पतालों का अनुपात 5% है। नॉएडा के वासियों की एक बड़ी संख्या निम्न /मध्यम आय वर्ग , नौकरीपेशा , किसान , मजदूर की है जो बड़े प्राइवेट अस्पतालों के इलाज के भारी भरकम खर्च को उठाने में असक्षम है। विधायक जी ने इस विषय पर सकारात्मक कदम उठाने की बात कही। ज्ञापन को में मंजीत सिंह , आलोक सिंह , हरेंद्र भाटी , आशीष शर्मा , साधना सिन्हा , अंजू पुंडीर , जे०पी०एस रावत , सुनील प्रधान , अनिल कसाना, रमेश प्रेमचंदनी , आर०के०शाही की तरफ से प्रेषित किया गया।