
मुख्यमंत्री योगी को आरती राना ने भेंट की थारू हस्तशिल्प से निर्मित आकर्षक बास्केट
चंदन चौकी आने का दिया निमंत्रण, पारंपरिक कला को मिली नई पहचान
पलिया/लखनऊ। श्रीविश्वकर्मा भगवान जयंती के उपलक्ष्य में लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पलिया क्षेत्र की राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित थारू जनजाति समाज की हस्तशिल्प कलाकार आरती राना को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
इस दौरान आरती राना ने थारू जनजाति समाज की पारंपरिक हस्तशिल्प कला से निर्मित आकर्षक बास्केट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट की। उन्होंने इसे पलिया क्षेत्र की जनता एवं थारू जनजाति समाज की ओर से सम्मान स्वरूप मुख्यमंत्री को प्रदान किया।
मुलाकात के दौरान आरती राना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पलिया क्षेत्र के चंदन चौकी आने का निमंत्रण भी दिया।
राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित आरती राना की मुख्यमंत्री से मुलाकात और थारू समाज की पारंपरिक हस्तशिल्प कला से निर्मित बास्केट भेंट किए जाने से पलिया क्षेत्र और थारू जनजाति समाज में खुशी का माहौल है। उनकी उपस्थिति से थारू संस्कृति और पारंपरिक हस्तशिल्प को भी मंच पर पहचान मिली।
#paliakalankheri #followers #news #highlights