*शेर के हमले में दादी की जान बचाने वाली अंशिका से मिले विधायक रोमी साहनी*
*इलाज के लिए ₹10 हजार की सहायता, बहादुर पोती को ₹5 हजार देकर किया उत्साहवर्धन*
पलिया विधानसभा के ग्राम विशेनपुरी कॉलोनी में चम्पा देवी यादव पत्नी श्रीकृष्ण यादव पर शेर ने अचानक हमला कर दिया। संकट की इस घड़ी में उनकी पोती अंशिका यादव ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए डंडे से शेर का मुकाबला किया और अपनी दादी की जान बचाई।
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक रोमी साहनी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और चम्पा देवी यादव का हालचाल जाना। विधायक ने उनके उपचार के लिए ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।
वहीं, दादी की जान बचाने वाली साहसी पोती अंशिका यादव को ₹5,000 की प्रोत्साहन राशि देकर उसका उत्साहवर्धन किया तथा उसकी बहादुरी की सराहना की।
#followers #highlights #paliakalankheri