
*28 वर्षीय कमता कुमार सहसपुर बारुण ब्रेन हेमरेज से जूझ रहें है, वाराणसी केयर हॉस्पिटल में भर्ती लेकिन अस्पताल का बिल चुकाने में परिवार असमर्थ – जीवन बचाने के लिए मदद की अपील।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
*बारुण औरंगाबाद 06.07.2026*
एक बार फिर साबित हो रहा है कि गरीबी और बीमारी का साथ कितना घातक हो सकता है। सहसपुर गांव (बारुण, औरंगाबाद) के 28 वर्षीय कामता कुमार ब्रेन हेमरेज (मस्तिष्क रक्तस्राव) का शिकार हो गए। परिवार उन्हें वाराणसी के केयर अस्पताल में भर्ती कराया है अब इलाज कराने में अस्पताल का प्रतिदिन भारी भरकम बील बन रहा है जोकि परिवार अब बिल चुकाने में पूरी तरह असमर्थ है।।
कामता कुमार एक साधारण परिवार से आते हैं हैं, जिनकी उम्र अभी बस 28 वर्ष है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहद कमजोर थी ब्रेन हेमरेज ने न सिर्फ उनकी सेहत छीन ली, बल्कि पूरे परिवार को आर्थिक संकट में डुबो दिया।।
मरीज कामता कुमार के छोटे भाई प्रवीण कुमार ने भावुक स्वर में बताया भाई का जान बचाने के लिए बनारस के बड़े अस्पताल में भर्ती तो करा दिया लेकिन अब अस्पताल वाले कह रहे हैं कि बिल जमा करो। हम गरीब लोग हैं, इतना पैसा कहाँ से लाएँ? बस यही उम्मीद है कि इस दुःख की घड़ी में आप हमारा भाई के जान बचाने के लिए जो बन सके कृपया मदद करे।।
अगर आपकी अंतरात्मा इस दर्द को महसूस कर रही है, तो कृपया नीचे दिए गए स्कैनर/QR कोड या बैंक विवरण पर मदद पहुंचाएं। हर एक रुपया उनके लिए नई जिंदगी का आधार बन सकता है।।
*“एक छोटा सा सहारा, एक पूरी जिंदगी बचा सकता है...”*
आइए, मिलकर कामता कुमार को नई जिंदगी की ओर वापस लाएं। आपकी एक छोटी सी मदद उनके परिवार की बड़ी खुशी बन सकती है।।
निवेदक 🙏
प्रवीण कुमार 62052 35267
(मरीज कामता का छोटा भाई)