
हरियावां में 'स्कूल चलो अभियान' के द्वितीय चरण के तहत निकली भव्य शिक्षा रथ रैली
.
#हरदोई, 13 जुलाई 2026: ब्लॉक संसाधन केंद्र हरियावां पर आज 'स्कूल चलो अभियान' रैली के द्वितीय चरण का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शिक्षा रथ को उच्च प्राथमिक विद्यालय हरियावां की प्रधानाध्यापिका श्रीमती पंकज कुमारी एवं विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस जागरूकता रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय हरियावां, उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या हरियावां तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। रैली के दौरान बच्चे हाथों में तख्तियां लिए और बेहद जोश के साथ "आधी रोटी खाएंगे, स्कूल हम जाएंगे" जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। शिक्षा रथ के साथ बच्चों ने हरियावां गांव की विभिन्न गलियों और मजरों का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों और अभिभावकों से अपील की गई कि वे शिक्षा के महत्व को समझें और अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन नजदीकी सरकारी स्कूलों में अवश्य करवाएं।
रैली को सफल बनाने में शिक्षक समुदाय और विभागीय कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इस मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष आशीष दीक्षित, दिव्यांशु मिश्रा, पूजा दीक्षित, मीना यादव, मंजूलिका त्रिपाठी, सविता, रोली देवी, अश्वनी सिंह, रवि सिंह, पारस रस्तोगी, मीनाक्षी, रजनीश कुमार, राजीव कुमार, छाया पांडे, माधुरी, अरविंद कुमार सहित भारी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं और बीआरसी के कर्मचारी उपस्थित रहे।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Jul 13, 2026