
उत्तराखंड से बड़ी सियासी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से कांग्रेस नेतृत्व नाराज बताया जा रहा है. आरोप है कि रावत ने बिना पार्टी नेतृत्व को बताए ही यात्रा निकाल ली, जिससे आलाकमान खफा हो गया. वहीं अब पार्टी ने हरीश रावत को नसीहत दी है. दरअसल, उत्तराखंड की प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा ने हरीश रावत को चिट्ठी लिखी, जिसमें कहा गया कि आप जो यात्रा निकाल रहे हैं, उसको लेकर आपने पीसीसी से कोई चर्चा नहीं की है. कांग्रेस नेतृत्व ने कहा कि अगले कुछ महीनो में विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए पार्टी में एकजुटता की जरूरत है.
प्रदेश प्रभारी शैलजा ने पत्र में लिखा है कि....
यह हमारे संज्ञान में आया है कि आप राज्य में एक यात्रा निकाल रहे हैं। इस विषय पर न तो अधोहस्ताक्षरी (मुझसे) और न ही पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) अध्यक्ष से कोई चर्चा की गई है। आपने कथित तौर पर हाल ही में कुछ विवादास्पद और नए बयान भी दिए हैं। राज्य के चुनाव अगले कुछ महीनों में होने वाले हैं और पार्टी को एक एकजुट मोर्चा पेश करना चाहिए। आप इस बात को समझेंगे कि इस समय कोई भी ऐसा समानांतर कार्यक्रम (पैरेलल प्रोग्राम) पार्टी के हित में नहीं होगा।
इसलिए, आप इन कार्यक्रमों को आगे न बढ़ाएं।
#HarishRawat #Congress #Uttarakhand
#Pahadtv