*हर घर तिरंगा अभियान 2026*
सीतामढ़ी जिला में हर घर तिरंगा अभियान–2026 कार्यक्रम दिनांक 9 से 17 अगस्त 2026 तक रखा गया है जिसका उद्देश्य जिले के प्रत्येक नागरिक के घर, कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति एवं राष्ट्र गौरव की भावना को प्रबल करना है ।हर घर तिरंगा अभियान– 2026 के अंतर्गत जिले के प्रत्येक प्रखंड में मानक आकार के न्यूनतम 4000 झंडों के उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जीविका को जिम्मेदारी दी गई है। जिले में तिरंगा रैली दिनांक 14–08–26 को निकाली जाएगी जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री के साथ जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ,अधिकारी गण एवं स्कूली छात्र– छात्राएं शामिल होंगे जिसमें तिरंगा थीम पर आधारित प्रकाश सज्जा ,तिरंगा रंगोली, वंदे मातरम का सामूहिक गायन, चित्रकला, निबंध लेखन आदि का आयोजन सभी स्कूल और महाविद्यालयों में किया जाएगा। सभी विभाग के पदाधिकारी को हर घर तिरंगा हेतु अलग-अलग कार्य सौंप गए हैं ।