
वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह की खूबसूरत शुरुआत… इंसानियत ने बचाई दो जिंदगियां
शाहनगर, पन्ना।
वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के प्रथम दिवस पर शाहनगर क्षेत्र से वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता की दो प्रेरणादायक तस्वीरें सामने आईं।
पहली घटना:
1 अक्टूबर की रात करीब 8:15 बजे पन्ना-कटनी हाईवे पर एक छोटा कछुआ सड़क पर आ गया। सूचना मिलते ही वनरक्षक उदयभान सिंह, वनपाल आशीष पाण्डेय एवं वनपाल ओमप्रकाश द्विवेदी मौके पर पहुंचे और टॉर्च की रोशनी में कछुए को तलाश कर सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में उसे सुरक्षित जलाशय में छोड़ दिया गया।
दूसरी घटना:
सुंगरहा के पास पन्ना-कटनी रोड पर रामपुर खजुरी निवासी अभिषेक पाल को एक कछुआ मिला। उन्होंने उसे सुरक्षित बचाकर सर्प मित्र धीरेन्द्र सोनी को सौंप दिया। धीरेन्द्र सोनी ने कछुए को सुरक्षित केन नदी में छोड़ दिया।
इन दोनों घटनाओं ने साबित किया कि जागरूकता की छोटी-सी पहल किसी बेजुबान की पूरी जिंदगी बचा सकती है।
वन विभाग और सर्प मित्रों द्वारा लगातार की जा रही वन्यजीव संरक्षण की अपील का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है।
इस सराहनीय कार्य के लिए दक्षिण वन मंडलाधिकारी अनुपम शर्मा द्वारा अभिषेक पाल को ₹1000 की पुरस्कार राशि से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
वन्यजीव हमारे पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा हैं।
अगर रास्ते में कोई वन्यजीव दिखाई दे तो उसे नुकसान न पहुंचाएं। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और वन विभाग अथवा प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
एक छोटी सी संवेदनशीलता… एक जिंदगी बचा सकती है।
#वन्यप्राणीसंरक्षणसप्ताह #WildlifeConservation #Panna #Shahnagar #TurtleRescue #KenRiver #वन्यजीवसंरक्षण #कछुआरेस्क्यू #मानवता #वनविभाग