
डबवाली पुलिस ने बठिंडा से पकड़े 3 हमला-वर:ह.त्या करने का प्रयास किया, वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद, महिला पहले की पकड़ी जा चुकी....
सिरसा जिले में डबवाली पुलिस टीम ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को बठिंडा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हन्नी, मनीष और सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह मामला 16 मई 2026 को मंडी डबवाली में हुई एक घटना से संबंधित है। उस दिन एक शिकायतकर्ता पर विवाद के चलते हम-ला किया गया था। इस संबंध में थाना शहर डबवाली में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी को तीन टीमें लगाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए, डबवाली की पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के निर्देश पर थाना शहर डबवाली, सीआईए डबवाली और साइबर सेल की टीमों को जांच में लगाया गया। पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों और खुफिया सूचनाओं का विश्लेषण किया। लगातार प्रयासों के बाद, संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को बठिंडा से पकड़ा।
एक महिला को पहले ही किया जा चुका अरेस्ट
पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक नामजद महिला आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे 2 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul#inld #abhaychautala
Sirsa, Sirsa | Aug 13, 2026