संवेदनशील प्रशासन, त्वरित समाधान: पाटन की रामेश्वरी सेन को मिला श्रम पंजीयन कार्ड
ग्राम तेलीगुंडरा (पाटन) निवासी श्रीमती रामेश्वरी सेन के आधार विवरण संबंधी तकनीकी त्रुटि के कारण श्रम कार्ड बनने में आ रही परेशानी पर कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने त्वरित संज्ञान लिया।
कलेक्टर के निर्देश पर सहायक श्रमायुक्त कार्यालय दुर्ग ने श्रमायुक्त कार्यालय से तकनीकी समन्वय स्थापित कर समस्या का फौरी निराकरण कराया। ‘छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल’ के अंतर्गत विधिवत नया पंजीयन कार्ड जारी कर दिया गया है, जिससे अब उन्हें शासन की सभी श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सकेगा।
आमजन एवं श्रमिकों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#DistrictDurg #CitizenFirst #JanSamasyaNivaran #ChhattisgarhGovt #SocialSecurity