धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में मत्स्य पालन गतिविधियों के लिए 23 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
अनुसूचित जनजाति हितग्राहियों को मत्स्य पालन गतिविधियों पर 90 प्रतिशत, सामूहिक गतिविधियों में 100 प्रतिशत मिलेगा अनुदान
सहायक संचालक मत्स्योधोग जिला रतलाम ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना में चयनित अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्रामों के आदिवासी हितग्राहियों से विभिन्न मत्स्य पालन गतिविधियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना अन्तर्गत निर्धारित गाइडलाइन अनुसार योजना लागत का 10 प्रतिशत कृषक अंश एवं 90 प्रतिशत अनुदान एवं सामुहिक गतिविधियों में 100 प्रतिशत अनुदान प्रदाय करने संबधी प्रावधान है।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh