रोहतास जिले के संझौली मुख्य बाजार में आरा-सासाराम मुख्य पथ के दोनों किनारों पर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। प्रशासन की ओर से पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बाद दुकानदारों ने स्वयं ही अपनी दुकानों के बाहर बने अस्थायी अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए। बाजार में टीन शेड, तिरपाल, चबूतरे व अन्य अस्थायी ढांचे हटाते दुकानदार नजर आए।