
नवरात्रों के दौरान गरबा और डांडिया आयोजनों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा विशेष 'शक्ति सुरक्षा अभियान' संचालित किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत कार्यालय, महानिदेशक पुलिस, राजस्थान द्वारा प्रमुख दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं:
● प्रमुख गरबा व डांडिया स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और महिला हेल्प डेस्क की स्थापना।
● संवेदनशील स्थानों पर कालिका पेट्रोलिंग टीम, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती और सादे वस्त्रों में निगरानी।
● डिकॉय ऑपरेशन के माध्यम से छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार करने वालों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई।
● आयोजकों के साथ समन्वय, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश द्वारों पर सख्त जांच और सार्वजनिक परिवहन (ऑटो/टैक्सी) पर सुरक्षा हेल्पलाइन का प्रदर्शन।
● वाई-क्लब (Y-CLG) सदस्यों और सुरक्षा सखियों का सहयोग लेकर व्यापक जन-जागरूकता सुनिश्चित करना।
● सुरक्षित, भयमुक्त और उल्लासपूर्ण पर्व के माहौल के लिए राजस्थान पुलिस सदैव तत्पर है।
इस पावन पर्व के दौरान किसी भी समय तुरंत मदद के लिए एमरजेंसी नंबर 112 या महिला हेल्पलाइन 1090 पर Call करें।
आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर - राजस्थान पुलिस!
#Navratri2026 #BalotraPolice #ShaktiSurakshaAbhiyan #NariShakti #JaiMataDi