बिग ब्रेकिंग:- श्रीनगर गढ़वाल में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल
श्रीनगर गढ़वाल में भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। श्रीनगर की निर्दलीय मेयर आरती भंडारी समेत कुल 10 पार्षदों और सैकड़ों समर्थकों ने भाजपा का दामन थाम लिया।
भाजपा में शामिल होने वाले 10 पार्षदों में 8 निर्दलीय और 2 कांग्रेस के पार्षद शामिल हैं।
भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय पार्षद
- अंजनी भंडारी
- मीना देवी
- भावना चौहान
- विजय कुमार चमोली
- प्रवेश चमोली
- आशीष नेगी
- धर्म सिंह रावत
- नरेंद्र सिंह रावत
कांग्रेस के पार्षद
- राजकुमार
- अनुराग चौहान
मेयर आरती भंडारी समेत इन सभी नेताओं के भाजपा में शामिल होने को श्रीनगर की स्थानीय राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम माना जा रहा है।
#Srinagar #Garhwal #Uttarakhand #BJP #Congress #AartiBhandari #PoliticalNews #UttarakhandPolitics #BreakingNews #NewsUpdate