पटना के मनेर स्थित टाटा कॉलोनी गांव के समीप nh30 पर दशहरा एवं भूतिया पंडाल घूमने जा रहे हैं बाइक सवारों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सवार सभी ओवरलोड थे, एक बाइक पर चार और दूसरे बाइक पर तीन सवार थे। इस दुर्घटना में बिहटा नेउरा, चोरा गोपालपुर के रहने वाले बाइक सवार मनीष कुमार की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक युवक की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है। वही बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना का मुख्य कारण ओवरलोड और तेज रफ्तार लहरिया कट गाड़ी चलाने से हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच हेतु कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना की पुष्टि मनेर थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने की है। #Bikeaccident #Youthsdeath #Powerfulcollision #injured #manerpatna #BreakingNews #biharpolice #nonfollowers #trendingnow
Maner, Patna | Oct 20, 2026