रामपुर बुशहर के देवटी गाँव की रहने वाली प्रियंका शर्मा को CBSE कॉमर्स विषय में प्रवक्ता पद पर नियुक्ति होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
आपकी इस शानदार उपलब्धि से समूचे रामपुर बुशहर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। आपकी मेहनत, लगन और प्रतिभा ने न केवल आपके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
प्रियंका शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों एवं मित्रों को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और सहयोग किया।