Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

#गुना - ऊर्जा क्षेत्र में आधुनिक क्रांतिः गुना में "स्मार्ट मीटरिंग" कार्य में आई तेजी, उपभोक्ताओं को मिलेंगे कई बड़े लाभ मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा ऊर्जा मंत्रालय (Ministry of Power) की महत्वाकांक्षी आरडीएसएस (RDSS) योजना के अंतर्गत गुना जिले में स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य को और गति दे दी गई है। 'मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड में अभी तक लगभग 12 लाख स्मार्ट मीटर की स्थापना हो चुकी है। बिजली वितरण प्रणाली को आधुनिक, पारदर्शी और उपभोक्ता-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस मुहिम से आम जनता को कई अभूतपूर्व लाभ मिलने जा रहे हैं। उपभोक्ताओं के लिए सकारात्मक एवं आर्थिक लाभ सटीक और पारदर्शी बिलिंगः नए स्मार्ट मीटरों के आने से 'अनुमानित बिल' (Provisional Billing) की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। अव बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के बिल्कुल सटीक और वास्तविक खपत का बिल जेनरेट होगा। "ऑफ-पीक आवर्स' में 20% की बड़ी बचतः उपभोक्ताओं के लिए सबसे बड़ा फायदा यह है कि सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (Off-Peak Hours) बिजली का उपयोग करने पर ऊर्जा शुल्क (Energy Charge) में 20% तक की विशेष छूट मिलेगी, जिससे मासिक बिल में सीधी गिरावट आएगी। "UPAY' ऐप से लाइव मॉनिटरिंगः उपभोक्ता अपने मोबाइल पर 'UPAY' ऐप के जरिए प्रतिदिन और प्रति घंटे की विजली खपत को खुद ट्रैक कर सकते हैं, जिससे वे अपनी जरूरत के अनुसार बिजली की बचत की योजना बना सकते हैं। आंतरिक वायरिंग में खराबी की पहचानः यदि घर या परिसर की आंतरिक बायरिंग में कोई खराबी या करंट लीकेज है, तो स्मार्ट मीटर तुरंत इसकी पहचान करने में मदद करेगा, जिससे अप्रत्याशित बिजली बिल और हादसों से बचाव होगा। सोलर रूफटॉप पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं सोलर रूफटॉप पैनल लगवाने वाले उपभोक्ताओं के लिए अलग से किसी भी प्रकार का स्मार्ट मीटर चार्ज नहीं लियाजाएगा। विद्युत विभाग ने इस पूरी प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी और त्रुटि-मुक्त बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। शून्य त्रुटि (Zero Error) प्रणाली: ऑटोमैटिक और निर्वाध रीडिंग सुनिश्चित करने के लिए एडवांस्ड कम्युनिकेशन गेटवे (Gateways) और आई.एम.जी. (I.M.G.) डिवाइसेस को स्थापित किया गया है, जिससे बिलिंग में मानवीय या लिपिकीय त्रुटि (Clerical Error) की संभावना पूरी तरह समाप्त हो जाती है। "समानांतर मीटर जांच (Parallel Testing) से साबित हुई सटीकताः विद्युत विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि पूर्व में जोन कार्यालय में स्मार्ट मीटर के तेज चलने की कुछ शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर के साथ ही एक सामान्य (नॉन-स्मार्ट) मीटर को 'चेक मीटर' के रूप में समानांतर (Parallel) कनेक्ट किया गया। जांच के दौरान दोनों मीटरों की रीडिंग बिल्कुल समान (Same) पाई गई, जिससे मीटर के तेज चलने का भ्रम पूरी तरह दूर हो गया है। उपभोक्ता चाहें तो इस जांच की विस्तृत रिपोर्ट 'जीएम कार्यालय' (GM Office) से अपनी शिकायत पर प्राप्त भी कर सकते हैं। 'ऑन-स्पॉट समाधान शिविर विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगातार विशेष शिविर (Camps) आयोजित किए जा रहे हैं, जहां डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली लाइव समझाई जा रही है और उनकी शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है। जनता से अपील विद्युत विभाग गुना के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील करता है कि इस आधुनिक और तकनीकी बदलाव में अपना सहयोग प्रदान करें। स्मार्ट मीटर न केवल आपके परिवार के बजट को नियंत्रित करने में मददगार है, बल्कि यह ऊर्जा की बर्बादी को रोककर देश और प्रदेश की उन्नति में भी एक महत्वपूर्ण योगदान है।"विद्युत विभाग की इस आधुनिक मुहिम से जुड़ें, अपने घरों में स्मार्ट मीटर लगवाएं और सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा का लाभ उठाएं।" #Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of Energy Madhya Pradesh

Guna, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

MORE NEWS

#गुना में ‘नींव’ पायलट प्रोजेक्‍ट का शुभारंभ

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से ‘नींव’ पायलट प्रोजेक्‍ट का शुभारंभ शुक्रवार को जनसुनवाई हॉल, कलेक्टर कार्यालय गुना में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री दिनेश कुमार चंदेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर परियोजना का शुभारंभ किया तथा डिजिटल लॉन्च एवं पोस्टर का विमोचन किया।

नींव परियोजना के तहत 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए जिले के पांच विकासखंडों की 140 ग्राम पंचायतों एवं 457 आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया गया है। पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो एवं करुणा फेलो चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित भ्रमण कर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सहयोग प्रदान करेंगे।

परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पंचायतें अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों को आवश्यक सहयोग प्रदान कर सकें। साथ ही ग्रामीणों की जनभागीदारी बढ़ाने एवं ग्राम स्तर पर समग्र विकास को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। परियोजना का प्रमुख फोकस "पंचायत लीड प्रोग्राम" रहेगा।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी राधौगढ़ श्री संतोष अलावा, परियोजना अधिकारी गुना ग्रामीण श्रीमती दीपा शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंचगण तथा पिरामल फाउंडेशन की प्रोग्राम डायरेक्टर श्रीमती विजेता श्रीवास्तव, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर श्री इमरान खान सहित श्रीमती स्मिता शर्मा, श्री अक्षय शर्मा, श्री उधमसिंह लोधी एवं सुश्री सिमरन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

#गुना में ‘नींव’ पायलट प्रोजेक्‍ट का शुभारंभ कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से ‘नींव’ पायलट प्रोजेक्‍ट का शुभारंभ शुक्रवार को जनसुनवाई हॉल, कलेक्टर कार्यालय गुना में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री दिनेश कुमार चंदेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर परियोजना का शुभारंभ किया तथा डिजिटल लॉन्च एवं पोस्टर का विमोचन किया। नींव परियोजना के तहत 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए जिले के पांच विकासखंडों की 140 ग्राम पंचायतों एवं 457 आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया गया है। पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो एवं करुणा फेलो चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित भ्रमण कर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सहयोग प्रदान करेंगे। परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पंचायतें अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों को आवश्यक सहयोग प्रदान कर सकें। साथ ही ग्रामीणों की जनभागीदारी बढ़ाने एवं ग्राम स्तर पर समग्र विकास को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। परियोजना का प्रमुख फोकस "पंचायत लीड प्रोग्राम" रहेगा। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी राधौगढ़ श्री संतोष अलावा, परियोजना अधिकारी गुना ग्रामीण श्रीमती दीपा शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंचगण तथा पिरामल फाउंडेशन की प्रोग्राम डायरेक्टर श्रीमती विजेता श्रीवास्तव, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर श्री इमरान खान सहित श्रीमती स्मिता शर्मा, श्री अक्षय शर्मा, श्री उधमसिंह लोधी एवं सुश्री सिमरन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

Guna, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

#गुना - खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा होटल-रेस्टोरेंटों की जांच का सघन अभियान

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ. राजकुमार ऋषीश्वर के मार्गदर्शन में जिले में मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जांच एवं सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुशमौदा चौकी, एबी रोड स्थित ढाबा डाइन इन डी-2 रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर पनीर, मावा एवं सब्जी ग्रेवी के नमूने लिए। इसी प्रकार होटल द ग्रांड कस्तूरी से पनीर, दही एवं टमाटर ग्रेवी तथा होटल अशोका पार्क व्यू से पनीर, ग्रेवी, सोयाबीन तेल एवं तुअर दाल के नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री का उचित भंडारण करने तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं ताजा खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री कन्याल के निर्देशानुसार जिले में मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं सैंपलिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

#Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh

#गुना - खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा होटल-रेस्टोरेंटों की जांच का सघन अभियान कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ. राजकुमार ऋषीश्वर के मार्गदर्शन में जिले में मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जांच एवं सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुशमौदा चौकी, एबी रोड स्थित ढाबा डाइन इन डी-2 रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर पनीर, मावा एवं सब्जी ग्रेवी के नमूने लिए। इसी प्रकार होटल द ग्रांड कस्तूरी से पनीर, दही एवं टमाटर ग्रेवी तथा होटल अशोका पार्क व्यू से पनीर, ग्रेवी, सोयाबीन तेल एवं तुअर दाल के नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री का उचित भंडारण करने तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं ताजा खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कन्याल के निर्देशानुसार जिले में मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं सैंपलिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। #Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh

Guna, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

#गुना - नियम विरुद्ध संचालन पर आरोन में निजी अस्पताल व पैथोलॉजी लैब सीलबंद

कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी आरोन सुश्री मंजूषा खत्री के मार्गदर्शन में राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने सिविल अस्पताल आरोन के बीएमओ डॉ. अविनाश रघुवंशी के नेतृत्व में आरोन स्थित निजी स्वास्थ्य संस्थानों की जांच कर नियम विरुद्ध संचालित पाए जाने पर कार्रवाई की।

जांच के दौरान भोपाल मल्टी केयर हॉस्पिटल में उपस्थित कर्मचारी संचालन संबंधी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। साथ ही निरीक्षण के समय अस्पताल में कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं मिला। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पंचनामा तैयार कर अस्पताल को सीलबंद कर दिया गया। इसी परिसर में बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर को भी टीम ने सीलबंद कर दिया।  साथ ही इंदौर पैथोलॉजी लैब की जांच में भी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। निरीक्षण के दौरान लैब बंद मिली, जिसके बाद पंचनामा तैयार कर सूचना चस्पा करते हुए लैब को भी सीलबंद किया गया।

कार्रवाई के दौरान सिविल अस्पताल आरोन से डॉ. रामलखन पिप्पल, डॉ. धर्मेंद्र जाट सहित अस्पताल स्टाफ, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री अमित जैन, राजस्व निरीक्षक श्री ब्रजेंद्र सिंह बरैया तथा थाना आरोन का पुलिस बल उपस्थित रहा।

#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

#गुना - नियम विरुद्ध संचालन पर आरोन में निजी अस्पताल व पैथोलॉजी लैब सीलबंद कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी आरोन सुश्री मंजूषा खत्री के मार्गदर्शन में राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने सिविल अस्पताल आरोन के बीएमओ डॉ. अविनाश रघुवंशी के नेतृत्व में आरोन स्थित निजी स्वास्थ्य संस्थानों की जांच कर नियम विरुद्ध संचालित पाए जाने पर कार्रवाई की। जांच के दौरान भोपाल मल्टी केयर हॉस्पिटल में उपस्थित कर्मचारी संचालन संबंधी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। साथ ही निरीक्षण के समय अस्पताल में कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं मिला। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पंचनामा तैयार कर अस्पताल को सीलबंद कर दिया गया। इसी परिसर में बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर को भी टीम ने सीलबंद कर दिया। साथ ही इंदौर पैथोलॉजी लैब की जांच में भी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। निरीक्षण के दौरान लैब बंद मिली, जिसके बाद पंचनामा तैयार कर सूचना चस्पा करते हुए लैब को भी सीलबंद किया गया। कार्रवाई के दौरान सिविल अस्पताल आरोन से डॉ. रामलखन पिप्पल, डॉ. धर्मेंद्र जाट सहित अस्पताल स्टाफ, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री अमित जैन, राजस्व निरीक्षक श्री ब्रजेंद्र सिंह बरैया तथा थाना आरोन का पुलिस बल उपस्थित रहा। #Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

Guna, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

#गुना - गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा: सांदीपनि विद्यालय मॉडल गुना में गुरु के महत्व पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी, गुना के मार्गदर्शन में सांदीपनि विद्यालय मॉडल, गुना में संचालित गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आज तृतीय दिवस पर "गुरु का महत्व" विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। लगभग 15 विद्यार्थियों ने अपने प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से गुरु के महत्व, उनके मार्गदर्शन तथा जीवन निर्माण में उनकी भूमिका को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में कक्षा 10 के तेजस्व शर्मा ने प्रथम, कक्षा 11 की काम्या साहू ने द्वितीय तथा कक्षा 9 की विशाखा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर उपप्राचार्य एवं साहित्य के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भाषण की विषयवस्तु, प्रभावी अभिव्यक्ति तथा गुरु के जीवन में महत्व को सारगर्भित रूप से समझाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सफल व्यक्ति के पीछे उसके गुरु का आशीर्वाद, मार्गदर्शन एवं ज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को प्रभावी भाषण कला के महत्वपूर्ण सूत्र बताते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी केवल विषय का गहन अध्ययन ही नहीं करते, बल्कि भविष्य में एक प्रभावशाली एवं सफल वक्ता बनने की दिशा में भी स्वयं को तैयार करते हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना की गई।

#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of School Education, Madhya Pradesh

#गुना - गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा: सांदीपनि विद्यालय मॉडल गुना में गुरु के महत्व पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी, गुना के मार्गदर्शन में सांदीपनि विद्यालय मॉडल, गुना में संचालित गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आज तृतीय दिवस पर "गुरु का महत्व" विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। लगभग 15 विद्यार्थियों ने अपने प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से गुरु के महत्व, उनके मार्गदर्शन तथा जीवन निर्माण में उनकी भूमिका को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में कक्षा 10 के तेजस्व शर्मा ने प्रथम, कक्षा 11 की काम्या साहू ने द्वितीय तथा कक्षा 9 की विशाखा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर उपप्राचार्य एवं साहित्य के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भाषण की विषयवस्तु, प्रभावी अभिव्यक्ति तथा गुरु के जीवन में महत्व को सारगर्भित रूप से समझाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सफल व्यक्ति के पीछे उसके गुरु का आशीर्वाद, मार्गदर्शन एवं ज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान होता है। विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को प्रभावी भाषण कला के महत्वपूर्ण सूत्र बताते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी केवल विषय का गहन अध्ययन ही नहीं करते, बल्कि भविष्य में एक प्रभावशाली एवं सफल वक्ता बनने की दिशा में भी स्वयं को तैयार करते हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना की गई। #Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of School Education, Madhya Pradesh

Guna, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

🚨 नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल: आपका सहयोग, हमारी सुरक्षा 🚨

17 जुलाई 2026 को रात्रि 7:30 से 8:00 बजे तक गुना के दशहरा मैदान में नागरिक सुरक्षा हवाई हमले एवं ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी।

अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि रात्रि 7:45 से 7:55 बजे तक होने वाले ब्लैकआउट के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट में न आएं। इस दौरान इनवर्टर, जनरेटर एवं अन्य प्रकाश स्रोतों का उपयोग न करें तथा प्रशासन का सहयोग करें।

#Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh SP Guna MP

🚨 नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल: आपका सहयोग, हमारी सुरक्षा 🚨 17 जुलाई 2026 को रात्रि 7:30 से 8:00 बजे तक गुना के दशहरा मैदान में नागरिक सुरक्षा हवाई हमले एवं ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि रात्रि 7:45 से 7:55 बजे तक होने वाले ब्लैकआउट के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट में न आएं। इस दौरान इनवर्टर, जनरेटर एवं अन्य प्रकाश स्रोतों का उपयोग न करें तथा प्रशासन का सहयोग करें। #Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh SP Guna MP

Guna, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026