
जितेंद्र शर्मा लगातार तीसरी बार गौशाला महासंघ कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष चुने गए
--------------
आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ कार्यकारिणी का गठन, ओम प्रकाश शर्मा रहे चुनाव अधिकारी
कुरुक्षेत्र, 18 अक्टूबर (सोनिका वधवा)। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में गौशाला महासंघ कुरुक्षेत्र की आम सभा की बैठक गीता धाम गौशाला के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जितेंद्र पाल शर्मा को सर्वसम्मति से लगातार तीसरी बार जिला गौशाला महासंघ कुरुक्षेत्र का अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा की उपस्थिति में महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया को स्वीकार किया।
बैठक में गठित कार्यकारिणी के अनुसार, जितेंद्र पाल शर्मा को अध्यक्ष, पेहवा के सुरेंद्र गोयल सोनू को उपाध्यक्ष, देवी दयाल शर्मा को सचिव तथा श्याम लाल गर्ग को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, मनिंदर कुमार मौदगिल और संजीव हंस को संरक्षक बनाया गया।
इसके अलावा हाकम सिंह, स्वामी सत्यानंद, मनीष कुमार, देशराज और महावीर सिंगला को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी पर सहमति जताते हुए चुनाव को सर्वसम्मति से संपन्न करवाया।
इस अवसर पर हरभजन सिंह, हाकम सिंह, श्याम लाल गर्ग, महावीर सिंगला, मनिंदर कुमार मौदगिल, जितेंद्र शर्मा, स्वामी सत्यानंद, मनीष कुमार, देवी दयाल शर्मा, भगवान दास, सुरेंद्र गोयल, सोमनाथ, संजीव हंस और देशराज अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।