हरियाणा सरकार अलर्ट: किसानों की फसल सुरक्षा के लिए CM नायब सैनी के सख्त निर्देश!
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों के साथ खरीफ की फसल को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर भी मौजूद रहे।
बैठक में मुख्यमंत्री ने मंडियों के अलावा फसल रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षित स्थान चिन्हित करने और खराब मौसम व बारिश से फसल को बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
🌾 अन्नदाताओं की फसल की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता! मंडियों में सुचारू प्रबंधन और किसानों की उपज को सुरक्षित रखना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।
#नायब_सिंह_सैनी #राजेश_नागर #हरियाणा_सरकार #किसान #खरीफ_फसल #किसान_हित #थर्ड_आई_न्यूज़_फरीदाबाद