बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र में बलरामपुर मार्ग पर मंगलवार को सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
श्री राम तेज इंटर कॉलेज के निकट हाइवे के किनारे शव बरामद हुआ।
सूचना मिलते ही सीओ नारायण दत्त मिश्रा और देहात कोतवाल दद्दन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।
पुलिस द्वारा शुरुआती जांच-पड़ताल की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।