RCFC जोगिंद्रनगर से नहीं जाने दिया जाएगा।
-जोगिंदर नगर से कोई भी कार्यालय अथवा संस्थान अब जोगिंदर नगर की जागरूक जनता नहीं ले जाने देगी l अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने समिति की ओर से जोगिंदर नगर के समस्त राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों, व्यापार मंडल के साथियों, नगर परिषद व पंचायतीराज के चुने हुए व पूर्व प्रतिनिधियों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं, महिला व युवक मण्डलों, सेवानिवृत कर्मचारी संगठनों सहित समस्त बुद्धिजीवियों से इस पूर्णतः गैर राजनीतिक संघर्ष समिति को 13 तारीख को प्रातः 10:00 बजे राम लीला मैदान जोगिंदर नगर के ऋतू रंगमंच में पहुँच कर इस संस्थान को रोकने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया है ताकि भविष्य में कोई भी यहाँ से हमारे कार्यालय ले जाने के बारे ना सोचे l -गुरु शरण परमार।
Mandi, Mandi | Aug 12, 2026