किशनगंज की बदलती तस्वीर: शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जिला।
बता ते चलें कि कभी शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े जिलों में गिने जाने वाले किशनगंज की तस्वीर अब धीरे-धीरे बदल रही है। आज यहां के युवा देश ही नहीं, विदेशों तक जाकर उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं और बड़े-बड़े मुकाम अपने नाम कर रहे हैं।
इसी बदलते किशनगंज की एक मिसाल हैं कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत कमलपुर पंचायत के मंसूरा गांव निवासी सद्दाम हुसैन, पिता मोहम्मद मुस्तफा, जिन्होंने International Medical University, Bishkek, Kyrgyzstan से MBBS की पढ़ाई पूरी कर इलाके का मान बढ़ाया है।
सद्दाम की यह उपलब्धि केवल एक परिवार की खुशी नहीं, बल्कि पूरे इलाके के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता उन तमाम युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो शिक्षा के जरिए अपने सपनों को नई उड़ान देना चाहते हैं।
किशनगंज बदल रहा है, यहां के सपने अब बड़े हो रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहे हैं। सद्दाम हुसैन को इस शानदार उपलब्धि पर ढेरों बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
#Kishanganj #Education #MBBS #MedicalEducation #India
Bihar, India | Aug 12, 2026