Public App Logo
Jansamasya
Bhagwantmann
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज अब हुआ सीतयोग यूनिवर्सिटी, औरंगाबाद के लिए गर्व का पल 14 साल की यात्रा: सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज से सीतयोग यूनिवर्सिटी तक का सफर कैबिनेट की मुहर के बाद औरंगाबाद को मिली पहली प्राइवेट यूनिवर्सिटी, 2025 में मिला था नैक एक्रिडिटेशन औरंगाबाद। जिले के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। 11 सितंबर 2011 को सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में शुरू हुआ संस्थान अब सीतयोग यूनिवर्सिटी बन गया है। 24 जून को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सीतयोग यूनिवर्सिटी के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। ऐसे तय हुआ सफर 2011: सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ शुरुआत। 2011-2024: संस्थान का लगातार विस्तार। नए कोर्स, नए विभाग जुड़ते गए। सीतयोग ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के रूप में स्थापित हुआ। 2025: संस्थान को नैक एक्रिडिटेशन मिला, जिससे क्वालिटी एजुकेशन पर मुहर लगी। 24 जून 2026: बिहार सरकार की कैबिनेट ने सीतयोग यूनिवर्सिटी के प्रस्ताव को मंजूरी दी। औरंगाबाद को क्या मिलेगा फायदा सीतयोग यूनिवर्सिटी औरंगाबाद जिले की पहली प्राइवेट यूनिवर्सिटी होगी। इससे जिले के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इंजीनियरिंग के अलावा मैनेजमेंट, फार्मेसी, एग्रीकल्चर, लॉ जैसे नए कोर्स शुरू होने की संभावना है। रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। संस्थान के चेयरमैन व शहर के प्रसिद्ध अधिवक्ता कुमार योगेंद्र नारायण सिंह ने कैबिनेट के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि यह औरंगाबाद के लाखों छात्रों के सपनों को पंख देगा। हम विश्वस्तरीय शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जल्द ही यूजीसी के नियमों के तहत यूनिवर्सिटी की सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। शिक्षा हब बनेगा औरंगाबाद स्थानीय शिक्षाविदों का मानना है कि यूनिवर्सिटी बनने से औरंगाबाद शिक्षा का हब बनेगा। आसपास के जिलों गया, रोहतास, अरवल के छात्र भी यहां आएंगे। इससे जिले की अर्थव्यवस्था को भी बूस्ट मिलेगा। #followerseveryone #followersシ゚ #fbreels #followersreels #facebook #फॉलोअर्स #nonfollowers #sityog #nocopyrightinfringementintendedmusicbelongstotherightfulowner #औरंगाबाद #aurangabad #aurangabadbihar #सीतयोग

Deo, Aurangabad | Jun 25, 2026

MORE NEWS

📰 आज के प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें

• जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा कर लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

• "सबका सम्मान–जीवन आसान" के तहत आयोजित जनता दरबार में परिवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन पर जोर दिया।

• पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर के सफल आयोजन एवं आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
#Aurangabad #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #TBMuktBharat #JanataDarbar #SahyogShivir
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Bihar Health Department

📰 आज के प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें • जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा कर लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। • "सबका सम्मान–जीवन आसान" के तहत आयोजित जनता दरबार में परिवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन पर जोर दिया। • पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर के सफल आयोजन एवं आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। #Aurangabad #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #TBMuktBharat #JanataDarbar #SahyogShivir Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Bihar Health Department

Aurangabad, Bihar | Jul 7, 2026

📍 समाहरणालय, औरंगाबाद

टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिलाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने आज टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिम्मेदारी है।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि 6 लाख लोगों की स्क्रीनिंग के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक केवल 47,228 लोगों की ही स्क्रीनिंग हो सकी है। साथ ही 13,433 एक्स-रे एवं 1,749 NAAT टेस्ट किए गए हैं। इस धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अभियान की अवधि 45 दिनों तक बढ़ाए जाने के मद्देनजर नई कार्ययोजना तैयार की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), आरबीएसके टीम, आशा कार्यकर्ता तथा जीविका समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए घर-घर स्क्रीनिंग, संदिग्ध मरीजों की पहचान तथा समय पर जांच की प्रक्रिया को और तेज किया जाए।

जिलाधिकारी ने दोहराया कि टीबी मुक्त औरंगाबाद के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिम्मेदार व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आइए, समय पर जांच कराएं, टीबी को हराएं और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।
#TBMuktBharat #AurangabadBihar #PublicHealth #HealthForAll #JanSeva #BiharGovernment
Bihar Health Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

📍 समाहरणालय, औरंगाबाद टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने आज टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिम्मेदारी है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि 6 लाख लोगों की स्क्रीनिंग के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक केवल 47,228 लोगों की ही स्क्रीनिंग हो सकी है। साथ ही 13,433 एक्स-रे एवं 1,749 NAAT टेस्ट किए गए हैं। इस धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में अभियान की अवधि 45 दिनों तक बढ़ाए जाने के मद्देनजर नई कार्ययोजना तैयार की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), आरबीएसके टीम, आशा कार्यकर्ता तथा जीविका समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए घर-घर स्क्रीनिंग, संदिग्ध मरीजों की पहचान तथा समय पर जांच की प्रक्रिया को और तेज किया जाए। जिलाधिकारी ने दोहराया कि टीबी मुक्त औरंगाबाद के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिम्मेदार व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आइए, समय पर जांच कराएं, टीबी को हराएं और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। #TBMuktBharat #AurangabadBihar #PublicHealth #HealthForAll #JanSeva #BiharGovernment Bihar Health Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 6, 2026

📍 समाहरणालय, औरंगाबाद
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध।

आज जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सात निश्चय-3 अंतर्गत "सबका सम्मान – जीवन आसान" पहल के तहत जनता दरबार का आयोजन कर विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जनता दरबार में दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली एवं सड़क निर्माण, भूमि विवाद, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, इंदिरा आवास, भूमि मापी, अवैध कब्जा, परिमार्जन, एलपीसी निर्गत करने, पैक्स से संबंधित मामले, मानदेय भुगतान, अनुग्रह अनुदान सहित अनेक जनहित से जुड़े मामलों पर आवेदन प्राप्त हुए।

प्राप्त सभी परिवादों को विधिवत पंजीकृत कर संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि प्रत्येक मामले का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर हो, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवाद का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा मामलों की नियमित समीक्षा कर आमजन को समयबद्ध राहत प्रदान की जाए।

जनसेवा ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। #Aurangabad #Bihar #JantaDarbar #SabkaSammanJeevanAasaan #GoodGovernance #PublicService
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

📍 समाहरणालय, औरंगाबाद जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध। आज जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सात निश्चय-3 अंतर्गत "सबका सम्मान – जीवन आसान" पहल के तहत जनता दरबार का आयोजन कर विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली एवं सड़क निर्माण, भूमि विवाद, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, इंदिरा आवास, भूमि मापी, अवैध कब्जा, परिमार्जन, एलपीसी निर्गत करने, पैक्स से संबंधित मामले, मानदेय भुगतान, अनुग्रह अनुदान सहित अनेक जनहित से जुड़े मामलों पर आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी परिवादों को विधिवत पंजीकृत कर संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि प्रत्येक मामले का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर हो, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवाद का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा मामलों की नियमित समीक्षा कर आमजन को समयबद्ध राहत प्रदान की जाए। जनसेवा ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। #Aurangabad #Bihar #JantaDarbar #SabkaSammanJeevanAasaan #GoodGovernance #PublicService Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 6, 2026