
विकसित भारत 2027 राष्ट्रीय कार्यशाला: राजस्थान के 10 विधायकों ने बढ़ाया गौरव, खेतड़ी विधायक ईं. धर्मपाल गुर्जर रहे जिले के एकमात्र प्रतिनिधि
नई दिल्ली/जयपुर। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विज़न 'विकसित भारत @2047 के विराट संकल्प को सिद्ध करने हेतु नई दिल्ली के गुलमोहर प्रेक्षागृह में "Strengthening Labour and Skills Ecosystems for Viksit Bharat @2047" विषयक एक उच्चस्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई।
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल निर्देशन में राजस्थान से गए 10 विधायकों के उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ने इस राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश की सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। इस गौरवशाली डेलीगेशन में खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ईं. धर्मपाल गुर्जर सम्मिलित हुए, जो संपूर्ण जिले से एकमात्र प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक रहे।
कार्यशाला के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुघ, लोकसभा सांसद डॉ. सी. एन. मंजूनाथ तथा बिहार सरकार के मंत्री श्री नितिन नवीन सहित देश के शीर्ष नीति विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति में श्रम सुधार, कौशल विकास, रोजगार सृजन और आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण जैसे दूरगामी विषयों पर गहन वैचारिक मंथन हुआ।
इस अवसर पर खेतड़ी विधायक ईं. धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि युवा शक्ति को कौशल, सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता से अभसिंचित करना ही राष्ट्र विकास का मूलमंत्र है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार युवाओं को समकालीन उद्योगों की मांग के अनुरूप सक्षम बनाने और उन्हें प्रगति के नए सोपानों पर अग्रसर करने के लिए पूर्णतः संकल्पबद्ध है।