गुरु नानक जयंती पर त्रिवेणीगंज गुरुद्वारे पहुंचे मधेपुरा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा
पत्नी और बच्चे के साथ गुरुद्वारे में की अरदास, दिया आपसी प्रेम, भाईचारे और मिल-जुलकर रहने का संदेश
त्रिवेणीगंज। गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर त्रिवेणीगंज स्थित गुरुद्वारे में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मधेपुरा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री गुरविंदर सिंह मल्होत्रा अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गुरुद्वारे पहुंचे। उन्होंने पूरे परिवार के साथ गुरुद्वारे में पाठ किया और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।
इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा ने गुरु नानक देव जी के विचारों और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए। गुरु नानक देव जी ने भी पूरी मानवता को एकता, समानता और मानव सेवा का संदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
गुरु नानक जयंती के अवसर पर उनका यह संदेश सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रेरणादायक संदेश रहा।
गुरु नानक देव जी के विचारों पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में और क्या कुछ कहा, आइए सुनते हैं उनकी जुबानी...
#GuruNanakJayanti #GuruNanakDevJi #Triveniganj #Supaul #Madhepura #Gurudwara #Gurpurab #Brotherhood #Unity #Peace #Guruvani #BiharNews #SMNewsLive #TheRealStory
Tribeniganj, Supaul | Nov 24, 2026