
परिवीक्षाधीन 44 पटवारियों को जारी की नोटिस
===
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह ने म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 की धारा 3 एवं 6 का स्पष्ट उल्लंघन पर तहसील जयसिंहनगर के 21 परिवीक्षाधीन पटवारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
जिन पटवारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है उनमें आदर्श सिंह अंशुमन द्विवेदी दिवाकर रजक निर्मल सिंह रोहित परमार शुभम राउत, प्रसून आरके शुक्ला, अदम्य त्रिपाठी, ओम प्रकाश पांडे सुलेखा सिंह अंजलि चौकसे, अभिषेक कुमार रौतेल,
वर्षा तिवारी प्रदीप कुमार द्विवेदी धर्मेंद्र सिंह, दर्शना पटवा, रोहिणी उइके, बिंदेश्वरी कुडापे, दिव्या दास पनिका, गायत्री सिंह, मेघा वाईकर के नाम शामिल है एवं तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने हेतु कहा गया है।
इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री अर्चना मिश्रा ने म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 की धारा 3 एवं 6 का स्पष्ट उल्लंघन पर तहसील ब्यौहारी के 23 परिवीक्षाधीन पटवारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
जिन पटवारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है उनमें श्री धनीराम बैगा, श्री नान सिंह डाबर, श्री अभिषेक शर्मा,श्री प्रमोद पासी,श्री शिवेन्द्र प्रताप सिंह,श्री संदीप तिवारी, श्री सौरभ पाण्डेय, श्री प्रदीप नारायण तिवारी, श्री आलोक सिंह, सुश्री शिवांगी सिंह, सुश्री सेजल साहू, सुश्री हनी खान,सुश्री आकांक्षा सिसोदिया, सुश्री निहारिका सिंह, सुश्री श्रजल पाण्डेय, श्री रितेश गोस्वामी,श्री राहुल भास्कर, सुश्री दीक्षा मिश्रा,श्रीमति रेखा काशीरामका, सुश्री रितिका साहू,श्रीमति जयश्री पाण्डेय,सुश्री जया टेकाम, श्री अखंड प्रताप सिंह के नाम शामिल है।
जारी आदेश में कहा गया है कि आपके व्दारा दिनांक 17.9.2026 एवं 18.9.2026 को सामूहिक अवकाश एवं दिनांक 21.9.2026 से कलम बंद हडताल की गई है। आपके परिवीक्षाधीन अवधि रहते हुए हडताल एवं कार्य का बहिष्कार किये जाने से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई है।
आपका यह कृत म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 की धारा 3 एवं 6 का स्पष्ट उल्लंघन है। अतः क्यों न आपके व्दारा म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 की धारा 3 एवं 6 का उल्लंघन करने पर म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाए तथा आप समक्ष में उपस्थित होकर तत्काल जबाव प्रस्तुत करें।
#shahdol