
शासकीय महाविद्यालय माड़ा में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 22 अक्टूबर को
सिंगरौली माड़ा मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय माड़ा में सत्र 2026–27 के अंतर्गत 'जिला स्तरीय कुश्ती (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता' का आयोजन किया जा रहा है।
यह खेल प्रतियोगिता आगामी 22 अक्टूबर (गुरुवार) को प्रातः 11:00 बजे से महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोविंद बाथम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास करना और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना है। क्रीड़ा अधिकारी एवं आयोजक सचिव डॉ. प्रदीप कछवाहा के नेतृत्व में आयोजन समिति की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
आयोजन समिति के सदस्य डॉ. प्रभाती आम्रवंशी, डॉ. प्रभाकर मिश्र, डॉ. सनत तिवारी, डॉ. वैद्यनाथ चर्मकार, श्री अवनीश मिश्रा, श्री अमित शाह, श्री पुष्पेंद्र तिवारी, श्री बुधराम नाई और श्री जगबंधन सिंह ने जिले के खेल प्रेमियों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।