
*ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत नशा तस्करों पर प्रहार लगातार जारी।*
*जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने विभिन्न स्थानों से करोडो रूपये कीमत की भारी मात्रा में स्मैक बरामद कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।*
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन के निर्देशानुसार और यमुनानगर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस ऑपरेशन मैदान 2.0 को सफल बनाने के लिए नशा तस्करों पर लगातार प्रहार कर रही है। और समय-समय पर उन लोगों घरों को चिन्हित कर दबीश भी दे रही है, जो पहले से नशे का काम करते थे।
इसी अभियान के तहत जिला पुलिस यमुनानगर ने कल एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग स्थान से भारी मात्रा में स्मैक बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
एंटी नारकोटिक सेल की टीम के इंचार्ज अनिल कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक विश्वकर्मा चौक के पास भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ लेकर घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक नवीन मुख्य सिपाही , पंकज, सुल्तान मोनू सर्वजीत की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया और मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट अईटीओ प्रीति तोमर को बुलाया गया। जिसके सामने युवक की तलाश ली तो उसके पास से करीब डेढ करोड रुपए कीमत की एक किलो 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के नबीनगर उमर सिया निवासी मौ. सलीम पुत्र मौ. यासीन के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इसके अतिरिक्त पुलिस चौकी हमीदा की टीम ने आनंद कॉलोनी पुराना हमीदा निवासी मोहसिन उर्फ़ मुन्ना पुत्र इस्लाम को 102.84 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रताप नगर पुलिस टीम ने थाना बिलासपुर के गांव बुड्ढी निवासी निवासी इकबाल खान उर्फ बाला पुत्र रमजान व साजिद खान पुत्र इस्माइल खान को 16.99 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।