
सोनपुर मेला में स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच, 15 अक्टूबर तक मांगे गए आवेदन
सोनपुर। आगामी सोनपुर मेला को लेकर जिला प्रशासन ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां तेज कर दी हैं। उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कलाकारों की सहभागिता और ऐतिहासिक विरासत को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक स्थानीय एवं उभरते कलाकार 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं से जुड़े कलाकारों को मंच देने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन द्वारा इस बार सोनपुर मेला के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को दर्शाने के लिए वीडियो डॉक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी। साथ ही मेले की विरासत, महत्वपूर्ण स्थलों, लोक संस्कृति, कला और परंपराओं को समेटते हुए कॉफी टेबल बुक प्रकाशित करने की भी तैयारी है।
उप विकास आयुक्त ने पिछले वर्ष की तर्ज पर इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने तथा कार्यक्रमों में सोनपुर मेला की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान को प्रमुखता से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया।
#सोनपुरमेला #SonpurMela2026 #सोनपुर #सारण #बिहार #स्थानीयकलाकार #सांस्कृतिककार्यक्रम #लोककला #लोकसंस्कृति #बिहारन्यूज #YoungIndiaNews