
सांसद श्री सी.पी. जोशी ने श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से की भेंट, चित्तौड़गढ़ में 107 करोड़ के 30 बेड (100 बेड तक उन्नत योग्य) ESIC अस्पताल का टेंडर जारी होने पर जताया आभार*
चित्तौड़गढ़ सांसद श्री सी.पी. जोशी ने आज संसद भवन में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद जोशी ने चित्तौड़गढ़ क्षेत्र के श्रमिकों को एक बड़ी ऐतिहासिक सौगात देने और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (E.S.I.C.) अस्पताल के निर्माण हेतु टेंडर जारी करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया जी का समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।
चित्तौड़गढ़ में बनने वाला यह 30 बेड का (100 बेड तक उन्नत योग्य) ESIC अस्पताल 107 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होगा। अस्पताल निर्माण की प्रक्रिया ने अब गति पकड़ ली है और परियोजना के लिए आधिकारिक रूप से टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
इस अवसर पर सांसद श्री सी.पी. जोशी ने केंद्रीय मंत्री महोदय को शीघ्र ही इस अस्पताल के होने वाले शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में पधारने हेतु सादर आमंत्रण भी दिया।
भेंट के दौरान, सांसद जोशी ने मंत्री महोदय के साथ चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों और श्रमिकों के हितों व उनके कल्याण को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार श्रमिकों के स्वास्थ्य और उत्थान के लिए निरंतर संकल्पित है और चित्तौड़गढ़ में यह ESIC अस्पताल क्षेत्र के हजारों कामगारों और उनके परिवारों के लिए बेहतरीन एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करेगा।