Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में की पढाई अब जर्मनी में कर रही नौकरी "इंटरनेशनल नौकरी पाने में भाषा की जानकारी और प्रोफेशनल काबिलियत होना बहुत जरुरी है। अंकिता की कामयाबी उन नर्सिंग स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणा है जो विदेश में अच्छा करियर बनाने का सपना देखते हैं " यह वक्तव्य माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के पदाधिकारियों का है। दरसल पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग से अपनी नर्सिंग और भाषा की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद रामपुर माजरी की रहने वाली अंकिता चौधरी का चयन जर्मनी के एक शीर्ष मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में हुआ है. उन्होंने वर्ष 2023 में माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग से नर्सिंग में बैचलर ऑफ़ साइंस की पढ़ाई वर्ष पूर्ण की।वर्ष 2023 में कॉलेज परिसर में जर्मनी प्लेसमेंट हेतु एक विशेष संस्थान की शुरुआत की गई थी। इसी संस्थान के माध्यम से अंकिता चौधरी का चयन जर्मनी के एक शीर्ष मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में हुआ है। इंटरनेशनल हेल्थकेयर करियर बनाने के पक्के इरादे के साथ, उन्होंने माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, नाहन द्वारा चलाए जा रहे जर्मन भाषा ट्रेनिंग प्रोग्राम में दाखिला लिया। लगातार कोशिश, लगन और कड़ी मेहनत से उन्होंने जर्मन भाषा का कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया और जर्मनी में नौकरी पाने की प्रक्रिया की सभी ज़रूरी शर्तें पूरी कीं। अंकिता चौधरी द्वारा सोशल मीडिया पर जर्मनी जाकर कुछ तस्वीरें भी सांझा की गई है | इस सफलता पर उनके माता-पिता ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया और इसे अपनी बेटी की मेहनत, लगन और संस्कारों का परिणाम बताया। मीडिया को जारी प्रेस बयान में कॉलेज के शिक्षकों ने कहा कि अंकिता चौधरी शुरू से ही एक मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं। प्राचार्या रिजी गीवरगीज़ ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस शानदार सफलता पर कॉलेज के चेयरमैन अनिल जैन, जनरल सेक्रेटरी सचिन जैन ने अंकिता को उनकी कामयाबी पर बधाई दी और भरोसा जताया कि वह अपने भविष्य के कामों में भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी। कॉलेज परिवार उनके लगातार सफल होने, अच्छी सेहत और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है, क्योंकि वह जर्मनी में अपने प्रोफेशनल सफ़र के इस नए अध्याय की शुरुआत कर रही हैं।

Paonta Sahib, Sirmaur | Jun 21, 2026

MORE NEWS