राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति में आदिवासी मुद्दों को लेकर नया सियासी मोड़ आ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर प्रदेश के आदिवासी समाज की समस्याओं, संवैधानिक अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों पर हस्तक्षेप की मांग की है।