Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

फेसबुक दोस्ती के बाद दिल्ली भाग रही थी 15 वर्षीय नेपाली किशोरी, एसएसबी ने बॉर्डर पर किया रेस्क्यू पलिया कलां (लखीमपुर खीरी)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने गौरीफंटा चेकपोस्ट पर सतर्कता दिखाते हुए एक 15 वर्षीय नेपाली किशोरी को मानव तस्करी की आशंका के बीच सुरक्षित रेस्क्यू किया। किशोरी अपने परिजनों को बिना बताए फेसबुक पर बने परिचित के साथ दिल्ली जाने की कोशिश कर रही थी। एसएसबी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को गौरीफंटा चेकपोस्ट पर सघन जांच के दौरान नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे एक नेपाली युवक और एक नेपाली युवती को संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में युवती ने अपना नाम बिंदु रावत (15 वर्ष) पुत्री बम बहादुर रावत, निवासी वार्ड संख्या-6, गाँवपालिका मगरगाड़ी, जिला बर्दिया (नेपाल) तथा युवक ने अपना नाम प्रकाश ल्वार (19 वर्ष) पुत्र बिर बहादुर बि.क. (ल्वार), निवासी वार्ड संख्या-2, नगरपालिका बुढ़ीगंगा, जिला बाजुरा (नेपाल) बताया। दोनों से अलग-अलग पूछताछ करने पर पता चला कि करीब तीन माह पहले फेसबुक के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई थी। किशोरी अपने परिजनों को बिना बताए युवक के साथ दिल्ली जा रही थी। युवक ने बताया कि वह दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में काम करता है तथा उसके परिजन नाहरपुर, सेक्टर-7, रोहिणी (दिल्ली) में रहते हैं। मामला प्रथम दृष्टया मानव तस्करी से जुड़ा प्रतीत होने पर एसएसबी ने तत्काल आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद नाबालिग किशोरी बिंदु रावत को एएचटीयू (AHTU), भारतीय एनजीओ MSS, नेपाल पुलिस, नेपाल एपीएफ तथा उसकी माता पार्वती राना की उपस्थिति में नेपाली एनजीओ 'आशीष (ASSN)' को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। वहीं युवक प्रकाश ल्वार को एएचटीयू, भारतीय एनजीओ MSS एवं नेपाल एपीएफ की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई के लिए त्रिनगर पुलिस (नेपाल) के हवाले कर दिया गया। एसएसबी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। #Facebookviralreels #लखीमपुर #followers #highlights #school #dineshkhbarnepal #customs

MORE NEWS

#SpKheri द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान केअन्तर्गत थाना मैलानी पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त घटना में प्रयुक्त 01 अदद तलवार के साथ गिरफ्तार किया गया ।#KheriPoliceInNews #UPPoliceInNews
@Igrangelucknow https://t.co/zhqRJYWKsz

#SpKheri द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान केअन्तर्गत थाना मैलानी पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त घटना में प्रयुक्त 01 अदद तलवार के साथ गिरफ्तार किया गया ।#KheriPoliceInNews #UPPoliceInNews @Igrangelucknow https://t.co/zhqRJYWKsz

Lakhimpur Kheri, Uttar Pradesh | Jul 21, 2026

#MissionShakti5 मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना मितौली की एंटीरोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर पूछताछ की गई। #MissionShaktiUPP #KheriPolice
@Uppolice
@Igrangelucknow
@wpl1090 https://t.co/AI9ytw7xIt

#MissionShakti5 मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना मितौली की एंटीरोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर पूछताछ की गई। #MissionShaktiUPP #KheriPolice @Uppolice @Igrangelucknow @wpl1090 https://t.co/AI9ytw7xIt

Lakhimpur Kheri, Uttar Pradesh | Jul 21, 2026

#MissionShakti5 मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना निघासन की एंटीरोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर पूछताछ की गई। #MissionShaktiUPP #KheriPolice
@Uppolice
@Igrangelucknow
@wpl1090 https://t.co/7PVUDot9Oj

#MissionShakti5 मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना निघासन की एंटीरोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर पूछताछ की गई। #MissionShaktiUPP #KheriPolice @Uppolice @Igrangelucknow @wpl1090 https://t.co/7PVUDot9Oj

Lakhimpur Kheri, Uttar Pradesh | Jul 21, 2026