#मध्यप्रदेश के कटनी में CSP नेहा पच्चीसिया पर गंभीर आरोपों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया है। FIR दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि पुलिसिया दबदबे का इस्तेमाल करते हुए एक आरोपी की कीमती जमीन को कथित तौर पर बेहद कम कीमत पर खरीदवाया गया।
मामले में जांच के बाद #CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंहवारा क्षेत्र की करीब 82.86 लाख रुपये गाइडलाइन मूल्य वाली जमीन को कथित तौर पर 18.20 लाख रुपये में हस्तांतरित कराने का आरोप है। इससे पहले उन पर एक ट्रांसपोर्टर से कथित अवैध वसूली और अन्य मामलों को लेकर भी शिकायतें सामने आई थीं।
#मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर दबाव, लापरवाही या पद के दुरुपयोग को स्वीकार नहीं किया जाएगा। मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
#breakingnewswala #MPNews