बेतिया में एसआईआर के मुद्दे पर एनडीए अब सड़क पर उतरकर शक्ति प्रदर्शन करेगा। आगामी 22 नवंबर से बेतिया में एनडीए कार्यकर्ताओं की पदयात्रा निकलेगी, जिसके जरिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को एसआईआर के प्रति जागरूक करेंगे। वहीं सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि एसआईआर में गड़बड़ी है तो राहुल गांधी लोकसभा में आमने-सामने आकर बहस करें। उनके हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। सांसद ने विपक्ष पर एसआईआर को लेकर जनता को गुमराह करने का भी आरोप लगाया।