
*बंजार में 10.39 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार*
दिनांक 22/23.09.2026 की मध्यरात्रि को जिला डिटेक्शन सेल, बंजार की टीम द्वारा धामण पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी की तलाशी ली गई थी । तलाशी के दौरान बालीचौकी एवं सिल्ह, बंजार निवासी दो युवकों के कब्जे से 10.39 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई थी । इस संदर्भ में दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना सैंज में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
उपरोक्त अभियोग में अन्वेषण के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ, प्राप्त तथ्यों तथा उनकी निशानदेही के आधार पर मामले में संलिप्त पाए गए 30 वर्षीय युवक, निवासी गांव पुखरी, डाकघर ब्रैहिण, तहसील सैंज को आज दिनांक 27.09.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 28.09.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।
सैंज पुलिस द्वारा मामले में मादक पदार्थ के स्रोत, आपूर्ति नेटवर्क तथा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है । मामले में आगामी अन्वेषण नियमानुसार जारी है ।
देसी चैनल कुल्लूदेसी चैनल देवभूमि कुल्लूदेसी चैनल कुल्लूKullu Police
Kullu, Kullu | Sep 27, 2026