बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों काफी चर्चा में है। शादी समारोह को लेकर नदवां गांव में भव्य तैयारियां की गई हैं। मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। शादी में आने वाले खास मेहमानों के हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग भी शुरू हो गई है। वहीं, समारोह में घोड़ा रेस के आयोजन के लिए भी मैदान तैयार किया गया है। मैदान में घोड़ों की रेस देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। शादी समारोह में हेलीकॉप्टरों की आवाजाही और घोड़ा रेस जैसी खास तैयारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।