हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार को मुंबई एक्सप्रेसवे पर गो-तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक कथित गो-तस्कर दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती कराया गया है|
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि नूंह-तावडू सीआईए और फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस को गो-तस्करी से जुड़ी सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी की गई और वाहनों की जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान गोवंश से भरी एक संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन ड्राइवर नाकाबंदी तोड़कर तेजी से वाहन भगा ले गया। पुलिस टीम ने पिकअप का पीछा किया। पीछा किए जाने पर पिकअप सवार आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।
#nuh #HVN24 #HaryanaNews #haryana