Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

#एनसीसी_कैडेट्स_ने_किया_पौधारोपण_पर्यावरण_संरक्षण_का_दिया_संदेश बिसाऊ। शहर के झुंझुनू रोड स्थित न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में शनिवार को एनसीसी कैडेट्स द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति के संरक्षण का संदेश देना था। संस्था निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रकृति के साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहा है, जिसके दुष्परिणाम आज पूरी मानव जाति को जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और प्राकृतिक आपदाओं के रूप में भुगतने पड़ रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी एनसीसी कैडेट्स ने एक-एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण एवं देखरेख का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान शारीरिक शिक्षक सुरेन्द्र कुमार ने कैडेट्स को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा हरियाली बढ़ाने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पौधे केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि पृथ्वी पर जीवन को सुरक्षित और संतुलित बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों से पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया। #shekhawatiexpress #bissau #jhunjhunu #RajasthanNews #IndiaNews #UpdateNews #newsfeed #malsisar #sikar #churu #highlightsシ゚ #viralpost

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jul 12, 2026