स्कूल गईं तीन नाबालिग बच्चियां लापता, गड़वार पुलिस ने शुरू की तलाश
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम हथौड़ी से 22 अगस्त को स्कूल पढ़ने गईं तीन नाबालिग बच्चियों के लापता होने का मामला सामने आया है। 23 अगस्त को परिजनों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने बच्चियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है और संभावित स्थानों पर तत्परता से खोजबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा ने जानकारी दी है।
#BalliaNews #GarwarPolice #MissingGirls #PoliceSearch #BalliaPolice
Belthara Road, Ballia | Aug 23, 2026