
चंबा से महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता: दो दिन से तलाश जारी, परिजनों ने जनता से मांगी मदद
📍 तागी पंचायत, चंबा
#हिमाचल #मेंटोर #चंबा #तागी
चंबा जिले की ग्राम पंचायत तागी के गांव मझाटा से एक महिला के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान सपना देवी, पत्नी बिंदु कुमार, के रूप में हुई है, जो 9 जुलाई 2026 से लापता बताई जा रही हैं।
परिजनों के अनुसार, उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन अब तक सपना देवी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। महिला के अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है। घर पर उनके 4 वर्षीय बेटे और 3 वर्षीय बेटी अपनी मां के सुरक्षित लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
परिवार ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को सपना देवी कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत 7807553647 पर संपर्क करें, ताकि उन्हें सकुशल परिवार तक पहुंचाया जा सके।
परिजनों ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की भी अपील की है, जिससे महिला का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।
यदि आपके पास इस मामले से संबंधित कोई विश्वसनीय जानकारी है, तो कृपया तुरंत परिवार या स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
#Chamba #MissingWoman #MissingAlert #HimachalNews #HimachalMentor #BreakingNews #HelpFind #PublicAppeal #LatestNews #HimachalPradesh #ShareInformation