आनंदपाल सिंह की पुण्यतिथि पर आज विशाल रक्तदान शिविर
#लाडनूं क्षेत्र के जसवंतगढ़ स्थित शिया मैरिज गार्डन में आज 24 जून को आनंदपाल सिंह सांवराद की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगा।
आनंद परिवार सेवा समिति के मंजीतपाल सिंह और योगिता सिंह सांवराद ने बताया कि आनंदपाल सिंह की स्मृति में समाजसेवा के विभिन्न कार्य लगातार किए जा रहे हैं। समिति के कार्यालय सचिव आर.के. सुरपालिया ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान शिविर में भाग लेकर जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की है।